Friday, 30 June 2017

बस थोड़ी सी ख़ुशी


सब कुछ तो है,
थोड़ी सी ख़ुशी ,
थोडा सा सुकून;
और थोडा सा 
चैन ही तो नहीं है!
और हाँ आस भी तो है!
सब कुछ तो है,
छोटी सी ज़िन्दगी,
पाषाण सा तन,
और ये शिला सा स्थिर 
मन सब यही है!
और हाँ रुकी-रुकी सी 
सांस भी तो है!
देखा;सब कुछ तो है,
बस थोड़ी सी ख़ुशी ,
थोडा सा सुकून;
और थोडा सा 
चैन ही तो नहीं है!

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...