Friday, 23 June 2017

साथ साथ चलने के लिए...



हम तुम जो यु
साथ साथ चल रहे हैं
एक दूसरे का हाथ, 
हाथ में लिए
सुनसान राहों पर
मैं देखता  हूँ, 
सूरज को तुम्हारी 
आँखों में ढलते हुए...
मैं इसे अपनी आँखों में 
समां कर रखूँगा रात भर...
सुंदर सपनों की तरह
सुबह फिर से 
निकलेगा यह सूरज
हम फिर निकल 
पड़ेंगे साथ साथ
कभी ना खत्म होने वाली
लंबी राहों पर
साथ साथ चलने के लिए...
उम्र भर यु ही 
थामे तुम्हारा हाथ 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...