Friday, 9 June 2017

मैंने तुम्हारा नाम लिखा


मैंने नहीं लिखा तुम्हारा 
नाम किसी ऐसी जगह 
जो धुंधला जाते हो 
मैंने तुम्हारा नाम ,
सागर किनारे लिखा  
सागर के किनारे की 
रेत पर लिखे नाम 
कभी नहीं मिटते ...
वो नाम लहरों के साथ
सागर में ही  मिल
जाते है ...
हर लहर के साथ 
बहते रहते है
ना घुलते है
ना गलते है 
इसीलिए सागर का 
पानी भी खारा होता है 
वो नाम आंसुओं से 
जो लिखे होते है ...

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...