Saturday, 17 June 2017

आहिस्ते-आहिस्ते



तुम इतना 
आहिस्ते-आहिस्ते
मुझे बाँधती हो  ....
इतने मरोड़ों की झुर्रियाँ 
तुम मुझ में कितनी 
पुकारें उठा रही हो
कितनी बंशियाँ 
डाल रही हो मेरे जल में
मैं बिलकुल सीधा 
हो चूका हु और फिर भी 
जिस पर दौड़ती जा रही
है लाल-लाल चिंगारी 
तुम इतना 
आहिस्ते-आहिस्ते
मुझे बाँधती हो

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...