Wednesday, 21 June 2017

जड़ों की जरूरत

मैं जानना चाहता हूँ 
तुम्हें जैसे
पृथ्वी जानती है 
सृष्टि का ऋतुचक्र
ऋतुचक्र जानते हैं 
अपने फल,फूल,फसल को 
मैं जानना चाहता हूँ 
तुम्हें जैसे
वर्षा पहचानती है 
अपने कीट-पतंग
मैं जानना चाहता हूँ 
तुम्हें जैसे
फुनगी जानती है 
जड़ों की जरूरत
और जड़ें पहचानती हैं 
फुनगी की खुराक

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...