Monday, 12 June 2017

तुम्हारा नाम


तुमसे अच्छा मुझे 
तुम्हारा नाम लगता है 
जो रहता है हमेशा ही  
मेरे आस -पास 
महका -महका सा ...
जब धीमे से गुनगुनाता हूँ 
तुम्हारा नाम
हवा में घुल कर
महका जाता है  हवा को ...
कभी -कभी  मुझे ,
खिड़की से झांकती 
रेशमी - मुलायम सी ,
सुबह के  सूरज की
पहली किरण सा लगता है ...
तो कभी मुझे वो 
सर्द रातों में 
गर्म लिहाफ सा 
मुझे तुमसे भी 
अच्छा लगता है ...
तुम्हारा नाम 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...