Thursday, 15 June 2017

आकण्ठ प्यास की परिभाषा है


यु हर सुनहरी 
होती शाम में 
रोज अपनी सांसें 
रोककर तुझे छूकर 
आने के कवायत
(कोशिश)
और सच में 
तुझे छूकर
आना जैसे सारा 
जंहा मेरा ही
हो गया हो ;
ऐसा महसूस करना 
ये मेरी ही 
आकण्ठ प्यास
की परिभाषा है
"ज़िन्दगी" इसलिए
मैंने तुझे सदा
इसी नाम से 
पुकारा है

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...