Saturday, 10 June 2017

आस क्यूँ नहीं टूटी


ना जाने और अभी 
कितने पल
कितने दिन
कितने बरस
कितने युग
शायद सदियां भी
तेरे इंतज़ार में मुझे 
अभी भी काटनी है
धुंधलाने लगी है
नज़रे मेरी अब ,
लेकिन
ना जाने ये आस क्यूँ नहीं
टूटी मेरी अब तक
की तुम आओगी 
एक ना एक दिन 
मेरे पास मेरी होकर
मेरे साथ मेरी होकर
रहने सदा के लिए 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...