Monday, 26 June 2017

अपनी आँखों के सामने 


कितनी बार और 
किस -किस तरह बताऊँ तुम्हें
कितना इंतजार करता हूँ 
तुम्हारा और 
एक तुम हो कि  
अपना चेहरा दिखला कर 
फिर से गुम हो जाती हो ...
सोचा था 
इस बार जब तुम आओगी  
तो कह दूंगा तुम्हे 
अब और नहीं देखना 
तुम्हारा चेहरा उस दूर चाँद में
अब तो तुम्हे देखना है 
अपनी आँखों के सामने 
हर पल आती जाती
सांसो के साथ बस 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...