Friday, 2 June 2017

तुम पुकारती हो मुझे

हा तुम जब जब भी 
पुकारती हो मुझे
मैं मौन नहीं रह पाया कभी
पर मेरे पुकारने पर तुम
मौन ही रहती हो अक्सर ?
तुम्हारा मौन रहना मुझे 

अखरता ही गया
पर तुमसे ज्यादा तो
तुम्हारा मौन ही मुखर
हो कर बोलता रहा
और मैं सुनता रहा अपनी
पलकें नम करके
और फिर तुम्हारे जाने
के बाद अक्सर ही
खुद को तुम्हारे मौन
और तुम्हारे एहसास से
ही घिरा पाता हु मैं

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...