Thursday, 4 May 2017

मैं डूब जाना चाहता हूँ









मैं ऊब जाना चाहता हूँ
इस दुनिया से
हमेशा के लिए
पर ऊब नहीं पाता...
मैं डूब जाना चाहता हूँ
कहीं किसी समंदर में
पर डूब नहीं पाता...
ऐसी चाहतें
है जो मरती नहीं
शायद यही यकीं है
जिसने मुझे अब तक
तुमसे दूर रखा है

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...