Wednesday, 17 May 2017

उजाले की पहली किरण










उजाले की पहली 
किरण से गोधूलि
की सांझ तक...
पानी की शीतलता से
अग्नि की आंच तक...
मिथ्या की संतुष्टि से
सत्य की प्यास तक...
विछोह की पीडा से
मिलने की आस तक...
जीवन के प्रारम्भ से
म्रत्यु की अंतिम सांस तक...
मैं खुद को तेरी हंसी के
उजले सवेरे में देखा करता हूं
मैं खुद को तेरे कल के
बसेरे में देखा करता हूं

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...