Saturday, 6 May 2017

खुद को भूल जाना चाहता हूँ...
















मैं हँसना चाहता हूँ ,
बिना किसी खास 
वजह के ही खुद 
से बक-बक
करना चाहता हूँ,
दिल करता है 
खूब ज़ोर से
चीखूँ-चिल्लाऊँ...
खुद को इस 
दुनिया की भीड़ में 
झोंक देना चाहता हूँ,
थोड़ी देर के लिए 
ही सही खुद को 
भूल जाना चाहता हूँ...
अपने चेहरे से जुड़ गए 
अपने वजूद,अपने नाम 
को अलग कर
देना चाहता हूँ... 
खुद के मौन से
जो दूरी मैंने बना ली थी
वही मौन दोबारा 
मुझे घेरता जा रहा है...

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...