Tuesday, 30 May 2017

तुम मेरे साथ नहीं होती हो ..


कुछ भी नहीं होता वंहा
जंहा तुम मेरे साथ
नहीं होती हो  ..
सन्नाटें की दीवारें
होती है वंहा  ..
तकरार होती है
अजब सी ..
और टूटता बिखरता
हुआ सा होता हु मैं
तारो की टिमटिमाहट
को कभी जलाता
कभी बुझा देता हु
हैरान होती है उलझने भी
बेबस होती है संवेदनाएं
लेकिन इन तमाम
कश्मकश में भी तुम्हे
अपने सबसे करीब
मौजूद पाया है मैंने सदा
आयी मिलो की दूरियों
के बावजूद भी 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...