Monday, 22 May 2017

यही अनकहा 






पीछे से टिकाया 
जो मैंने  ...
तुम्हारी पीठ पर 
अपना सर  ...
सकूँ सा मुझे मिला 
तुम्हे भी लगा 
अपनापन सा  ...
महसूस कर सकती हो तुम 
अब मेरे दिल की 
हर एक बात जो 
अब तक नहीं कही थी मैंने 
अब तो सहलाकर मेरे बालो को 
तुमने भी दे दी है मुझे" हामी "
जैसे समझ गयी हो तुम 
मेरा अनकहा झट से 
शायद यही अनकहा 
आज भी काम आ रहा है 
मिलो दूर हो तुम मुझसे
फिर भी तुम्हारा
एहसास मुझे महका रहा है   

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...