Friday, 12 May 2017

अचानक से आई बारिश






तुमको अपनी 
ज़िन्दगी बनाना
या ये कहूँ कि
बनाने का फैसला लेना
उतना ही आसान था जैसे
आँगन में पसरे कपड़ों का
अचानक से आई 
बारिश में भीग जाना, 
लेकिन मुझे अपना 
हमसफर बना के
तुमने मुझे बना दिया है
कई अंचले सिक्को का मसीहा....

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...