Monday, 1 May 2017

तुम्हारी मुस्कान







अतीत के पन्ने
पलटते पलटते
बहुत दूर तक
निकल आया था मैं
तस्वीरें अब धुधंली
हो गई थी
वक्त की बारिश ने
शब्दों से जैसे उसकी
चमक छीन ली थी
पर उन धुधंली
तस्वीरों में एक
तस्वीर तुम्हारी भी थी
वही मासुमियत
मोटी मोटी आँखों
में सुबह की खिलती
किरणों की तरह
तुम्हारी मुस्कान
तुम्हारे साथ गुजरा
हुआ हर लम्हा
सबकुछ तो साफ साफ था

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...