Monday, 1 May 2017

क्या नास्तिक हो गयी हो ?








पिछले कुछ दिनो से
तुम न आयी
क्या नास्तिक
हो गयी हो ?
या मन मन्दिर मे
रख ली है
नई प्रतिमा कोई
जिसे पूजने से
तुम्हारे सारे सपने
पुरे होने लगे है
और जिनके साथ
रह रही थी बरसो से
तड़पती जिस प्रेम के लिए
वो प्रेम भी अब उनसे
मिलने लगा है 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...