Thursday, 6 July 2017

मेरे सामने आ जाओ

काश की तुम.. 
वही तुम बन जाओ
मन के कोने से निकलकर
मेरे सामने आ जाओ
और वो पंखुडियां जो
तुमने संभाल रखी हैं
मेरे व्याकुल से मन पर
बिखेर जाओ
फिर से तुम..
मेरी वो
तुम बन जाओ !
बस बिलकुल मेरे पास
आ जाओ तुम अब

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...