Saturday, 8 July 2017

तुम्हें आज न सोचूं...


कई बार सोचता हूँ..
कि तुम्हें आज न सोचूं...
आज कुछ और
सोचूं....मैं..,
सच..कुछ और 
सोचा भी..
न जाने फिर भी...
..तुम..
जाड़ों की रात की 
सर्द हवा सी
चली ही आती हो 
फिर उतर भी जाती हो 
कानो से होते हुए 
अंदर और फिर 
मेरा सोचा धरा 
का धरा रह जाता है 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...