Monday, 31 July 2017

व्यक्तित्व खुद के हांथो गढ़ती है

प्रेमिकाओं  ...
की आँखें अँधेरे 
में भी भय नहीं खाती
ना ही सूरज की तपती
किरणों से वो कुम्हलाती है ;
वो तो सूरज की किरणों को 
लपेट लेती है अपनी कमर में
और वो नहीं इंतज़ार करती
किसी और के मार्गदर्शन का 
वो चलती है अपनी चाल 
देखती नहीं चाल सधी हुई है 
या नहीं बस चारो पहर के सांचे में 
गूंथती है अपना तन और गढ़ती है 
वो अपना व्यक्तित्व खुद के हांथो 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...