Tuesday, 4 July 2017

जो देखता हूँ सोते हुए

वो ठीक मेरे
एहसास से लग कर
सोती है आजकल
और मैं अपनी नींद में 
उसे देखते हुए
कभी-कभी जब 
जाग जाते हैं मेरे 
एहसास उससे पहले
तो रोकता हूँ 
उनका उठना
ताकि नाजुक नींद 
टिकी रहे उसकी 
और मैं देख सकूँ 
वही सब जाग कर
जो देखता हूँ सोते हुए

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...