Thursday, 6 July 2017

इतनी महीन आहट

यह किसकी आहट है 
इतनी महीन मानो 
सहला रही हो
मेरे कानों को 
इतनी शिद्दत से 
मानो खींच रहा हो
चुम्बक लोहे को 
प्यार क्या यह तुम हो?
यह किस रंग मे 
चले आ रहे हो तुम ?
थोडा ठहरो अभी 
तो बहुत पडे हैं
बाकी घर के काम 
थोडा मोहलत देना ?
मुझे तुम इस बार 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...