Tuesday, 4 July 2017

सपनो से भरी ज़िन्दगी


मेरी सुबह वक़्त के
उसी कोने से शुरू होती है,
जंहा मेरी इच्छा 
होती है कि,
तुम्हें एक दफा 
गहरी नींद में
सोता देखूं,
तो शायद नींद का 
वो कोना पकड़ में 
आ जाए मेरे ,
किंयूंकि 
नींद के अभाव में
सपनो से भरी 
एक ज़िन्दगी 
जीनी अभी बाकी है
मुझे  ...

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...