Monday, 3 July 2017

तुम्हारी अनुपस्थिति में

मेरे  .....
जागने और 
सोने के लिए
सुबह और रात है  ...
पर तुम्हारी 
अनुपस्थिति में
वक़्त का कोई न 
कोई कोना
नींद की पकड़ से
बाहर छूट जाता है
और मैं जगता रहता हु 
तुम्हे याद करते करते
और कब सुबह  हो जाती है 
पता ही नहीं चलता 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...