Thursday, 27 July 2017

मेरी चाहतो के बारे

मैं तो सिर्फ 
गणितीय भाषा से
जाना है
एक अनंत को.... 
और तुम जोड़ 
तोड़ करके
मुझे बंद कर लेती हो
अपनी चाहतों की
छोटी सी कोष्ठक में....
जिसे तुम अपने 
हिसाब से छुपा कर 
रख सको उन सबके 
सामने जिनके होने तक 
तुम रहोगी मुझसे दूर 
पर क्या कभी 
तुमने सोचा है 
मेरी चाहतो के बारे ?

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...