Monday, 31 July 2017

तन की कलाओं का पहर

मेरे लिए प्रेम 
नाभि से चलकर  
कंठ तक आकर 
गूंजने वाला "ॐ" है 
तुम्हारा प्रेम दस्तावेजों 
पर दर्ज तुम्हारे 
अंगूठे की छाप सा है 
आधी रात का वो 
पहर तन की कलाओं का 
पहर होता है तब अक्सर 
मेरे घर में लगे सारे दर्पण
में तुम्हारी तस्वीर उभर 
आती है स्वतः ही और 
तब तुम होती हो पूर्ण 
श्रृंगार धारण किये हुए 
जानते हुए की अगले ही पल
ये सारे श्रृंगार होंगे 
मेरे हवाले 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...