Wednesday, 19 July 2017

सांस लेती चिंगारियां 

छिटक कर गिर गए 
कुछ लम्हे ..लेकिन 
बाकी है उनमे 
अभी भी उनमे  ...
सांस लेती चिंगारियां 
बुदबुदाते अस्फुट शब्द ...
अटकती साँसें 
महकता एहसास ........
पलकें झुकाए 
पूजा की थाली लिए
मेरे घर की दहलीज़ पर  
गुलाबी साड़ी में लिपटा 
तेरा रूप........... 
और भी बाकी है 
बहुत कुछ 
उन जागते लम्हों में ........
बस चुनना है तुम्हे 
उन लम्हो को 
इससे पहले की 
साँस लेती चिंगारी 
बुझ जाए उनमे 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...