Tuesday, 18 July 2017

तुम चुपके से आना

सुनो 
जब मेरे 
शब्द गूंगे हो जाएँ 
मेरी नज़र कुछ 
बोल न सके 
मेरी यादों के 
दरख्त से टूटे लम्हे 
बीते वक़्त के 
साथ ठहर जाएँ
तब तुम चुपके 
से आकर मेरी 
आँखों के सामने  
मुस्कुरा देना 
हवा चल पड़ेगी
और मैं फिर से 
वर्तमान में लौट 
आऊंगा .....

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...