Friday, 11 August 2017

तुम्हारी प्रतीक्षा

अक्सर ही मैं 
तुमसे कविता 
के माध्यम से 
संवाद करता हूँ
तो तुम्हारी प्रतीक्षा में
आकाश की नीलिमा
और गहराती जा रही है
और गहराता जा रहा है
रात का श्यामल रंग और 
मैं रात की सियाही को
और गहराते देख रहा हूँ
ताकि तुम्हे आते हुए 
कोई और ना देख सके 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...