Wednesday, 2 August 2017

इंसानी रिश्ते भी .....

मोटी और मज़बूत 
दीवारें भी भूर-भूर
हो रिसने लगती है ,
उनमे भी हो जाते हैं
गड्ढे और पड़ जाती है,
सीलन जो उसे भुरभुरा 
देती है अक्सर ,
उसका मलवा
झरने लगता है।
यक़ीनन.........
वक़्त की तरह
दीवारें भी बनती रेत से 
और इसी तरह के 
हालातों से गुजरते है 
इंसानी रिश्ते भी  .....

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...