Thursday, 10 August 2017

आख़री प्रतीक्षा 

मैं अपनी सभी 
लिखी प्रेम कविता को 
बचाना चाहता हूँ
वैसे ही जैसे बचाता आया हूँ 
अपने प्रेम को 
इस जीवन के हर 
कठिन परिस्थितिओं में भी
लेकिन अब मैं अपने आप को 
बचाते-बचाते
थक गया हूँ
मेरी ये आख़री प्रतीक्षा 
मेरे प्रेम को आखिरी भेंट है
इसे स्वीकार करो
और आखरी बार 
मुझसे आकर मिलो
उस घर में जंहा 
कोने कोने में बचा
कर रखा तुम्हारा 
एहसास 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...