Thursday, 3 August 2017

देह सदैव याद रखती है

प्रेम की याददास्त 
कमजोर होती है ;
और तन की याददास्त
तीक्ष्ण होती है और
सदैव तीक्ष्ण ही रहती है;
प्रेम का स्वाभाव चंचल है 
वो भागता फिरता है ;
और देह का स्वाभाव है 
स्थिर रहना वो कंही जाता नहीं ;
इसलिए प्रेम भूल जाता है और
देह याद रखती है सदैव;
प्रेम करता है कल्पनाएं और 
देह पागलपन की हद्द पार करता है 
इसलिए प्रेम में देह की महत्ता 
कभी कम नहीं आंकी जा सकती

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...