Thursday, 27 April 2017

अपने भावो की काली स्याही





मैंने लिखे अक्षर 
अपने भावो की
काली स्याही से
कागज़ पर
उतरे भाव मन के
जैसे सफेद फूल
जब मन पर
छा जाता है
अकेलापन
और साँसे हो मद्धम
तब कुछ लिख कर
अपने ही भावों से
कुछ साँसे उधार
ले लेता हूँ
जीने के लिए 

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...