Saturday, 29 April 2017

बिखरे पल







उस दिन की एक-एक
बात याद है
वो बे-रोक-टोक बातें
मैं टकटकी बाँधें
चुपचाप सुन रहा था
दूर, कमरे के कोने में
उस मद्धम रौशनी में
रेडियो में धीमे सुर में
कोई गुनगुना रही थी
यूँ फर्श पर लेटे,
हाथों के नीचे
तकिया दबाये
मैं खुद से अलग,
उस बिखरे पल में
डूबा हुआ था

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...