Saturday, 29 April 2017

फूलों के बीज











मैंने सोचा तुम
फूल सी हो तो
तुम्हे फूल बहुत पसंद होंगे
और इसीलिए मैं
ढेर सारे फूलों के बीज
लेकर आ गया किन्तु
तुम्हारे पत्थर से दिल
को देखकर सोचता हूँ
इन बीजों को क्या करूं
अच्छा होता
मैं इन बीजों के साथ
मुठ्ठी भर मिट्टी
मेरे रूह की भी लाता
और अँजुरी हथेली में ही
हथेली की ऊष्मा तथा
मेरी आँखों की नमी से
अँजुरी भर फूल उगाता
तो शायद तुम्हारा दिल
पसीज गया होता

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...