Saturday, 29 April 2017

छुप-छुप कर






उस दिन की एक-एक
बात याद है
कैसे वो रात की गिलहरी
खिड़की के लकड़ी के
किवाड़ पे संतुलन बना
सूंघते हुए खाना
खोज रही थी
जैसे छुप-छुप कर
हमारी बातें सुन रही थी
तुमने एक टुक
उसकी तरफ देखा
कुछ पलों के लिए
अपने संगीत को रोका
और वो हलकी सी
मुस्कान जो तुम्हारे
चेहरे पे आई
वो अब भी
याद है मुझको

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...