Saturday, 29 April 2017

अनन्य भाव






हर बार जब
होता हु नाराज़ मैं
तुम झुकती हो
फिर संभालती हो
अपना आँचल,
देखती मेरी ओर,
भर आँखो मे
अनन्य भाव,
तब मैं सोचता ,
अब शायद
तुम उठाओगी
प्रेम पुष्प और
लगा लोगी
अपने सीने से,
तुम दोगी हवा
अपने आँचल की,
मन मे जलती
प्रेम चिन्गारी को
बना दोगी ज्वाला,
और फिर
कर दोगी शांत भर
आलिंगन मे मुझे ,
पर हर बार ही
कुचल कर मेरे
अरमानो को चल
देती हो अपने घर की ओर

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...