Saturday, 29 April 2017

सारी वादी सो रही है






सारी कायनात ..........
एक धुन्ध की चादर
में खो रही है
एक कोहरा सा ओढ़े ........
यह सारी वादी सो रही है
गूँज रहा है झरनो में
कोई मीठा सा तराना
हर साँस महकती हुई
इन की ख़ुश्बू को पी रही है
पिघल रहा है चाँद
आसमान की बाहो में
सितारो की रोशनी में
कोई मासूम सी कली सो रही है
रूह में बस गया है
कुछ सरूर इस समा का
सादगी में डूबी
यहाँ ज़िंदगी तस्वीर हो रही है
है बस यही लम्हे मेरे
पास इस कुदरत के
कुछ पल ही सही मेरी रूह
एक सकुन में खो रही है !!

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...