Saturday, 29 April 2017

बरसती बूंदे




भीगी मिटटी
की गंध
थमी हुई हवा
बरसती बूंदे
बोझिल साँसों
को कर देती हैं
और भी तन्हा
दिल में भरे
गुबार को
आँखों से बरसने
के लिए किसी
मौसम की
भविष्यवाणी का
इन्तजार नहीं
करना होता ...........

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...