Saturday, 29 April 2017

मैं निरुत्तर

आज कल रोज ही
पूछ्ता है वो पेड
पत्तियाँ हिलाकर,
छाँव मे जिसकी
कटती थी
सारी साँझ ही
हम दोनों की ,
तुम जो पोछँती थी
दुपट्टे से अपने
तेरे माथे पे
आयी बूंदों को,
कहाँ है वो
बोलो राम
और मैं निरुत्तर
सा गर्दन लटकाये
खड़ा रहता हु उसके
उसके सामने
एक अपराधी की तरह

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...