Saturday, 7 December 2019

मेरी रात !


मेरी रात ! 

तेरी आँख से जब ख़ुद को देखा 
तो देखते ही मुस्कुराईं मेरी रात ;

तेरी याद का जब काजल पहना 
तो पहनते ही शर्मा गयी रात ;

जिस के इश्क़ में पागल नैना 
उसी के इश्क़ में पगलाई रात ;

बिस्तर से जब उठी सिसकारी 
उठते ही यूँ खिलखिलाई रात ;

सुबह ने ज्योँ ही ओट से देखा
देखते ही देखते बीत गई रात !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...