Tuesday, 24 December 2019

मेरी क्रिसमस !


मेरी क्रिसमस !

इतनी ठंड
भरी रातों
में भी जो
मेरी क्रिसमस
गाते-गाते
आता है !
वही जो अपने 
साथ एक थैला 
भरकर लाता है !
उस थैले में
सभी के लिए 
थोड़ी थोड़ी खुशियां
भरकर लाता है !
वो संसार के
सभी बच्चों को
प्यार करने ही
तो आता है !
हर दिसंबर कि
चौबीस तारीख
कि रात को ही  
तो वो आता है ! 
वही तो है जो 
सांता-सांता 
कहलाता है !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...