Sunday, 15 December 2019

बोलो बोलो कौन है वो !


बोलो बोलो कौन है वो , 
कोई चाँद है वो ;
या कोई सूरज है वो !

बोलो बोलो कौन है वो ,
वही राम है वो ;
या फिर कृष्ण है वो !

बोलो बोलो कौन है वो ,
कोई इंसां है वो ;
या फिर ईश है वो !

बोलो बोलो कौन है वो ,
तेरा इश्क़ है वो ;
या फिर प्रेम है वो !

बोलो बोलो कौन है वो ,
कोई है भी या ,
गोया सिर्फ तेरा 
एक ख़्वाब है वो !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...