Tuesday, 17 December 2019

बगावत !


बगावत !

तुमसे प्रेम करके मैंने
जितना खुद को बदला है
तुम्हारी मज़बूरियों और 
इच्छाओं के प्रमादी प्रमेय 
के हिसाब से तुम उतना ही 
अनुपातों के नियम को धता 
देकर सिद्ध करती रही कि 
चाहतों के गणित को सही 
सही समझना मेरे बस की 
बात नहीं पर तुम्हे कैसे और  
किन शब्दों बताऊ मैं की 
मैंने समझा भी सही और 
किया भी सही पर तुम अब 
तक स्वीकार नहीं पर पायी 
कि प्रेम में बगावत निहित है !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...