Friday, 20 December 2019

मैं एक सिर्फ मैं !


मैं एक सिर्फ मैं !

मैं....
जो कभी सिर्फ एक मैं नहीं रहा ; 
तुझे पाने की ज़िद में !
मैं.... 
जो कभी सिर्फ एक मैं नहीं रहा ; 
तुझे महज़ पास बुलाने की ज़िद में !
मैं.... 
जो कभी सिर्फ एक मैं नहीं रहा ;
एक सिर्फ तुझे चाहने की ज़िद में !
मैं.... 
जो कभी सिर्फ एक मैं नहीं रहा ;
एक सिर्फ तुझे गुनगुनाने की ज़िद में !
मैं.... 
जो कभी सिर्फ एक मैं ही था ; 
तुझसे दिल लगाने के पहले ! 
ओ "पगली" वो 
मैं.... 
अब एक सिर्फ मैं नहीं रहा ;
तुझसे मिलने के बाद !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...