Tuesday, 8 October 2019

अश्क़ चुन लेते है !


अश्क़ चुन लेते है !

आँखों से कहती हैं 
ये मोहब्बत ;
दिल से सुन लेता हैं 
उसका इश्क़ !
पत्थरों के दिल जिनके 
होते है ; 
वो शीशों के घरों में 
रहने लगते है ; 
दीवार-ओ-दर भी 
सुन लेते है ;
जब इश्क़ और मोहब्बत
तन्हाईयों में आपस में 
बात करते है;
वो पलकों से भी  
अश्क़ चुन लेते है
जो दर्द अपने सीने में 
रखते है !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...