Sunday, 20 October 2019

तुम सिर्फ मेरी हो !


तुम सिर्फ मेरी हो !

एक बार नहीं
बार बार कहो 
तुम सिर्फ मेरी हो ; 
एक बार नहीं
बार बार इक़रार करो
तुम सिर्फ मेरी हो ;
क्यों खामोश हो 
इज़हार करो कि
तुम सिर्फ मेरी हो ;
मेरी ज़िन्दगी कि 
अँधेरी राहों में रोशनी  
बनकर अब तुम रहो ;
मंज़िल पर मेरी 
अपनी सबसे सुन्दर 
तस्वीर लगाओ तुम ; 
तुम सच्चाई की 
सच्ची मूरत हो 
उसी सच्चाई से 
बार बार कहो तुम कि  
तुम सिर्फ मेरी हो ;
एक बार नहीं
बार बार कहो 
तुम सिर्फ मेरी हो !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...