Saturday, 12 October 2019

अधूरापन !


अधूरापन !
मैं अब तक हूँ 
अधूरा और इस 
अधूरेपन ने रखी है    
मेरी इस अतृप्त प्यास 
को अब तक अधूरी
इस प्यास ने मेरी  
हर एक आरज़ू को 
नहीं होने दी है पूरी
इस अधूरी आरज़ू ने 
रखी है मेरी जुस्तजू 
को भी अब तक अधूरी 
ना जाने वो कौन से 
जिस्म में कैद है जन्मों 
से बिछुड़ा वो मेरा अपना 
अधूरा टुकड़ा !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...