Monday, 20 January 2020

प्रेम का भूगोल !


प्रेम का भूगोल !

मुझे गणित नहीं आती है 
रिश्तों में जोड़ और घटाव 
स्नेह में लाभ और हानि 
मैंने सीखा ही नहीं है !
हां मुझे प्रेम का भूगोल 
जरूर बखूबी आता है ! 
शीत में धुप को प्रेम  
गर्मी में छांव को स्नेह 
कहना ही मैंने सीखा है !
तुम जुड़ी हो मेरी सांसों 
से जब तक तुम पर प्रेम 
कविता यूँ ही रचता रहूँगा 
मैं तब तक !
तुम्हारे आने की कुँवारी 
आस को यूँ ही गले लगाए 
तुम्हे यही खड़ा मिलूंगा 
जीवन प्रयन्त तक !

No comments:

उषा का प्रादुर्भाव

  उषा का प्रादुर्भाव आगमन का विषय नहीं, आविर्भाव का आलोक है— वह कहीं से चलकर नहीं आती, अंतरिक्ष की अंतरसलिला से सहसा प्रस्फुटित होती है। ...